जांजगीर चंपा

जयपुर की जिंदगी में ‘तड़का’ का नया अंदाज आज से

गुलाबी नगर के युवा हो या फिर बच्चे, बुजुर्ग हो या फिर महिलाएं। हर किसी की जिंदगी में सोमवार से लगेगा नए कलेवर का तड़का। 95 एफएम तड़का में सोमवार से शुरू हो रहे हैं नए प्रोग्राम्स, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी को।

2 min read
Tadka

गुलाबी नगर के युवा हो या फिर बच्चे, बुजुर्ग हो या फिर महिलाएं। हर किसी की जिंदगी में सोमवार से लगेगा नए कलेवर का तड़का। 95 एफएम तड़का में सोमवार से शुरू हो रहे हैं नए प्रोग्राम्स, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी को।

एफएम तड़का पर आप गीत तो सुनेंगे ही, साथ में आपको मौका मिलेगा गेम्स खेलने, सेलिब्रिटीज के अनछुए पहलू और सोसायटी को प्रेरित करने के लिए अच्छा कर रहे आम लोगों को जानने का भी। यही नहीं आम आदमी के जीवन पर असर डालने वाली हर बात पर होगी चर्चा। दिनभर की अपनी भड़ास निकालने का भी आपको मिलेगा मौका। महिलाओं से छुपाकर या झूठ बोलने वाले आदमियों पर भी होगी खुलकर बात।

क्या होगा खास

झकास मॉर्निंग- सुबह 7 से 11 बजे-आरजे देवांगना के साथ सनशाइन स्टोरी में लीक से हटकर काम करने वाले आम लोगों की जिंदगी बयां की जाएगी। इसी शो के पार्ट 'तड़का मारके' में आम आदमी पर असर डालने वाली दिनभर की बातों को रोचक तरीके से पेश किया जाएगा। जबकि किसी जानी-मानी हस्ती के अनछुए पहलुओं की 'जमानत जब्त' भी इसी शो में होगी।

मेन्टास्टिक शो- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे- आरजे जोया के साथ यह शो पूरी तरह से पुरुषों को समर्पित होगा। जिसमें मर्दों के सीक्रेट्स और उनकी पसंद पर बात भी होगी।

गेम्स बॉन्ड- दोपहर 2 से शाम 5 बजे-आरजे समीर रेडियोवाला के साथ 'जागते रहो' की तर्ज पर इस शो में आपको कई गेम्स खेलने का मौका मिलेगा। साथ ही पुरस्कार भी जीत सकेंगे।

फ्री-पार्किंग-शाम 5 से 9 बजे-आरजे अमित के साथ आप दिनभर की थकान मधुर गीतों के बीच अपनी भड़ास निकाल कर दूर कर सकेंगे। देश-विदेश में घटी घटनाओं पर व्यंग्य के साथ युवाओं और लोगों के अतरंगी स्टेटस की बातें।

तड़का रीलोडेड-रात 9 से 10 बजे- तड़का पर दिनभर के रोचक मूवमेन्ट्स को इसमें फिर से प्रसारित किया जाएगा।

अनसेन्सर्ड- रात 10 से 1 बजे- आरजे अंकित और गिनी के साथ आप वो सभी बातें कर सकते हैं, जिन्हें लोग अपने करीबियों से भी करने से कतराते हैं। इसमें ब्रेकअप, अफेयर समेत कई अन्य तरह की बातें हो सकती है।

आप हमें एफएम तड़का के सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एफएम तड़का के नाम से सर्च कर सकते हैं। आरजे को कॉन्टेक्ट करने के लिए 5151151 पर कॉल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर मिलेगा प्रोत्साहन

Published on:
16 Apr 2017 08:57 pm
Also Read
View All