जयपुर

मैंगो लवर्स के लिए Alert: आम में मिला ये खतरनाक कैमिकल, सबसे बड़ी मंडी में सबसे बड़ी रेड के बाद मचा हड़कंप, तीन कैंसर का खतरा

Mango lovers be alert: रसायनों की सहायता से पकाए हुए आम को खाने से कोलन कैंसर, स्किन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर का खतरा भी बना रहता है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2024, 11:26 AM IST
Feature image
Muhana Mandi today

Mango Lovers Be Alert: दूध, पनीर, मावा, मिठाई, मसाले……… और अब फल। आखिर क्या खाएं और क्या नहीं खाए…….? जयपुर मिलावटखोरी की मंडी बनता जा रहा है। मिलावटखोरों ने अब फलों और सब्जियों को भी नहीं छोड़ा है। यही कारण है कि अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्थान की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी मानी जाने वाली जयपुर की मुहाना मंडी में फलों की दुकानों पर छापे मारे हैं। आज सवेरे ये एक्शन लिया गया है और इस एक्शन के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस छापे के बाद कई कारोबारी तो दुकानें खुली छोड़कर ही भाग गए। सबसे ज्यादा एक्शन आम विक्रेताओं पर लेने के बारे में जानकारी मिल रही है। उसके बाद सब्जी सेक्शन में भी छापा मारा गया है। दोनो जगहों से काफी मात्रा में फल और सब्जी सीज की गई है। यह रेड सवेरे पांच बजे शुरू की गई थी जो सवेरे करीब ग्यारह बजे तक जारी रही…….।

आम के थोक कारोबारियों पर छापे मारे, दर्जन भर से ज्यादा बड़े दुकानदार…..

विभाग के अधिकारी दीपक सिंधी ने बताया कि एक दर्जन से ज्यादा दुकानों की जांच की गई है। इस दौरान दुकानों में केमिकल से पकाए जाने वाले फलों और सब्जियों को देखा गया। टीम ने अलग - अलग जगह से केमिकलों के अलग - अलग सैंपल लिए। यह केमिकल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। जिनकी मदद से फलों और सब्जियों को पकाया जाता है। इन केमिकल का शरीर पर दुष्प्रभाव होता है। टीम की ओर से इन केमिकलों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अधिकतर रेड आम विक्रेताओं के यहां की गई। वहां सैंकड़ों आम की पेटियों में कैमिकल के पाउच मिले हैं। आम को पकाने में इनका इस्तेमाल किया जाता है। यह कैमिकल बेहद हानिकारक माने जाते हैं।

आइसक्रीम, तेल, पनीर, मिर्च मसाला, मिठाई…… बहुत कुछ घटिया और मिलावटी

बता दे की चिकित्सा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हर दिन खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से लगातार मिलावट खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत अब तक आइसक्रीम में मिलावट, होटल में खाद्य सामग्री में घटिया स्थल के तेल मसाला होना सामने आया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जॉर्ज कार्रवाई की गई है। पिछले पंद्रह दिन के दौरान जयपुर शहर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर रेड की गई है और घटिया, एक्सपायरी डेट का एवं मिलावटी माल बरामद किया गया है।

कैमिकल के इस्तेमाल से कैंसर तक का खतरा

कार्बाइड का इस्तेमाल कर पकाए गए आम का सेवन करने से ब्रेन डैमेज होने का भी खतरा बना रहता है। हानिकारक रसायनों की सहायता से पकाए हुए आम को खाने से कोलन कैंसर, स्किन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर का खतरा भी बना रहता है। समय से पहले आम को जल्दी पकाने के लिए कार्बाइड जैसे हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।

Updated on:
16 May 2024, 11:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?