जयपुर

राजस्थान में पहली बार इस दिवाली पर ‘जगमगाएंगे’ सरकारी स्कूल, सरकार ने लिए ये बड़ा फैसला

दीपावली का त्योहार इस बार कुछ खास रहने वाला है। क्योंकि पहली बार राजस्थान के 65 हज़ार सरकारी स्कूल दीपों की रोशनी से जगमगाते नज़र आएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विशेष निर्देश पर इस बार दीपावली पर सरकारी स्कूलों का नज़ारा बदला-बदला होगा।

2 min read
Oct 11, 2025
राजस्थान में पहली बार इस दिवाली पर 'जगमगाएंगे' सरकारी स्कूल, पत्रिका फोटो

दीपावली का त्योहार इस बार कुछ खास रहने वाला है। क्योंकि पहली बार राजस्थान के 65 हज़ार सरकारी स्कूल दीपों की रोशनी से जगमगाते नज़र आएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विशेष निर्देश पर इस बार दीपावली पर सरकारी स्कूलों का नज़ारा बदला-बदला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार दीपोत्सव का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, इसके लिए सभी स्कूलों में रंग-रोगन, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है, ताकि त्योहार से पहले सभी स्कूल एक नए रूप में निखरकर सामने आएं।

ये भी पढ़ें

Shukra Ketu Yuti 2025: दिवाली से पहले 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, शुक्र-केतु युति टूटते ही मिलेगा लाभ

पहली बार सरकारी स्कूल होंगे रोशन

इधर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी कहा कि इस बार दीपावली केवल घरों में ही नहीं बल्कि स्कूलों में भी मनेगी। लगभग 65 हज़ार सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली पर पूरे कैंपस को रोशन किया जाए। इसके लिए स्कूल गतिविधि फंड से बजट आवंटित किया गया है। यह पहला अवसर होगा जब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीपोत्सव का उत्सव इस तरह से मनाया जाएगा। हर स्कूल पूरी तरह से रोशन होगा और बच्चे भी इसमें सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।

65 हजार विद्यालयों में मरम्मत कार्य

जयपुर. प्रदेश में इस समय 65 हजार विद्यालयों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इनमें 15 हजार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल को बॉयज फंड के माध्यम से रिपेयर किया जा रहा है। साथ ही, 1500 स्कूलों को स्टेट फंड से सुधारने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अतिवृष्टि प्रभावित 4 हजार स्कूलों को 2 लाख रुपए प्रति स्कूल के हिसाब से मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति दी गई है।

दीपावली पर मंदिरों में विशेष सजावट

मुख्यमंत्री ने देवस्थान विभाग को दीपावली पर मंदिरों में विशेष सजावट करने के साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा, जिससे ‘एक दीप सबके लिए’ का संदेश प्रसारित होगा। पंचपर्व दीपावली में रंगोली, महाआरती एवं भक्ति संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महाभोग का वितरण भी किया जाएगा।

Published on:
11 Oct 2025 10:15 am
Also Read
View All

अगली खबर