जयपुर

वन रक्षक पेपर लीक प्रकरण: दलाल ने परीक्षा से पहले दो अभ्यर्थियों को पढ़ाया था पेपर, इतने लाख में हुआ था सौदा

Forest Guard Recruitment Paper Leak: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2025, 7:09 AM IST
Forest Guard Recruitment Paper Leak Case
वन रक्षक पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी। (फोटो- पत्रिका)

Forest Guard Recruitment Paper Leak: जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने उन्हें कोर्ट में पेश कर 26 मई तक पुलिस रिमांड पर प्राप्त किया है।

एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि 13 नवंबर 2022 को हुई वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक प्रकरण में 20 जून 2024 को बांसवाड़ा के राजतलाब थाने में मामला दर्ज किया गया था।

कंवराराम से पूछताछ में खुला राज

12 मार्च 2025 को कंवराराम जाट की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि उसने परीक्षा से पहले उदयपुर में उमाराम व प्यारी कुमारी को पेपर पढ़ाया था। दोनों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक से तीन लाख रुपए में लिया था पेपर

उमाराम व प्यारी कुमारी के पेपर पढ़ने के एवज में जबराराम जाट को क्रमशः एक और तीन लाख रुपए दिए गए थे। इसके अलावा आरोपी टिमो के दलाल रमेश कुमार को भी गुरुवार को गिरफ्तार किया गया, जिसने आरोपी कंवराराम के माध्यम से एनडी सारण को सात लाख रुपए दिलवाए थे।

Updated on:
23 May 2025, 7:09 AM IST
Published on: