जयपुर

BJP की महिला पूर्व पार्षद ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार, 15-20 दिन में पैसा 4 गुना करने का दिया झांसा

15 से 20 दिन में पैसा चार गुना करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Jun 17, 2025
bjp leader kanta chipa
फोटो- पत्रिका

राजधानी जयपुर के मालपुरा गेट थाना पुलिस ने घरेलू सामान उपलब्ध करवाने और 15 से 20 दिन में पैसा चार गुना करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सांगानेर के लावाला चौक निवासी भाजपा की पूर्व पार्षद कांता छीपा (56) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ठगी गैंग की सरगना माला सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ठगी के संबंध में 3 मार्च 2025 को त्रिलोक छीपा ने मामला दर्ज करवाया था। परिवादी ने बताया कि कांता छीपा के घर पर माला सिंह आकर आमजन से ठगी करती थी। दोनों महिलाएं लोगों को लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुकी हैं। वे लोगों को 5 हजार देने पर कुछ ही दिन में 22 हजार रुपए मिलने का झांसा देती थीं।

इसके अलावा 2200 रुपए के तेल के पीपे को 1200 रुपए में देने की बात कहती थीं। माला सिंह फरार हो गई और यह स्कीम कांता छीपा, राज मैडम व रेखा छीपा चला रही हैं। एक लाख रुपए की स्कूटी 50 हजार रुपए में देने का लालच भी दिया गया। कुछ लोगों को स्कूटी दी भी गई, जिसके बाद कई अन्य लोगों ने पैसे जमा करवा दिए। सस्ता राशन देने का झांसा देकर भी पैसे ऐंठे गए। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Published on:
17 Jun 2025 07:39 am
Also Read
View All
10 राज्यों में विशेषज्ञों की सीधी भर्ती, तो राजस्थान में जिला अस्पताल सिर्फ MBBS डॉक्टरों के भरोसे क्यों? जिम्मेदार कौन?

राजस्थान में पाइपलाइन से होगी यमुना के पानी की एंट्री, जानिए केंद्र और हरियाणा के साथ समझौते की 10 बड़ी बातें

लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद राजस्थान के 4 शहरों में एक्शन, 48 कोचिंग-लाइब्रेरी संचालकों को दिया नोटिस

जयपुर में 2 सहेलियों की मौत का जिम्मेदार कौन? 41 दिन से इंसाफ के लिए खुद सबूत जुटा रहे परिजन, 320 बाइकों का खंगाला रिकॉर्ड

जयपुर की मुहाना मंडी में वारदात: खुले में लघुशंका करने से टोका तो फल विक्रेता पर हमला, दुकान में घुसकर फोड़ा सिर