
अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधान और इनसेट में घायल पूर्व प्रधान के पिता (फोटो: पत्रिका)
Bharatpur News: भरतपुर के कामां पंचायत समिति की पूर्व प्रधान और उसके परिजनों के बीच रविवार को जमकर मारपीट हो गई। जिसमें पूर्व प्रधान रचना कुमारी और उसके पिता गिर्राज घायल हो गए। घायलों को कामां के राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पूर्व प्रधान को भरतपुर के आरबीएम के लिए रैफर कर दिया। घायल पिता गिर्राज ने पुत्री रचना कुमारी और पूर्व उप प्रधान बुधराम यादव के खिलाफ जानलेवा हमला और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला कामां थाने में दर्ज कराया है। हालांकि यह मामला लिव इन रिलेशन का बताया जा रहा है।
कामां थाने के गांव नगला गोपीनाथ निवासी व पूर्व प्रधान रचना कुमारी के पिता गिर्राज पुत्र भज्जीराम जाटव ने मामला दर्ज कराया कि वह रविवार को अपनी बाइक से उत्तर प्रदेश के कोसीकलां में गमी में शामिल होने जा रहा था। तभी कोसी रोड स्थित मैरिज होम के पास पहुंचा जहां पूर्व उप प्रधान बुधराम यादव व उसकी पुत्री रचना कुमारी एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दिए। तो रचना कुमारी को टोकते हुए कहा कि तू यहां कैसे आई है। तुझे तो अलवर पढाई करने के लिए भेजा था। इसी बात को लेकर पूर्व उप प्रधान बुधराम यादव ने आवेश में आकर हमला कर दिया।
वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधान रचना कुमारी का कहना था कि उसने वर्ष 2021 में ही अपना घर छोड़ दिया था। कामां से पहले वह अलवर रहकर पढाई कर रही थी और अब कामां आकर पूर्व उप प्रधान बुधराम यादव के साथ किराए के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रह रही है और अपनी पढाई भी कर रही है। रविवार सुबह उसके पिता गिर्राज व उसके परिजन उसको यहां से घर ले जाने लगे। इसी बात को लेकर झगडा हो गया।
गौरतलब है कि कामां पंचायत समिति में भाजपा शासन काल में वर्ष 2017 से 2022 तक उप प्रधान रहे जुरहरा थाने के गांव गुरीरा निवासी बुधराम यादव के साथ वर्ष 2018 में कमलेश प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद रचना कुमारी प्रधान बनी थी।
Updated on:
16 Jun 2025 09:23 am
Published on:
16 Jun 2025 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
