
फाइल फोटो: पत्रिका
Rajasthan Crime News: अलवर के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के ग्राम मीरका में शनिवार रात्रि एक युवक ने अपनी पत्नी और सास के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान सास को गम्भीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई तथा पत्नी को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शिवदयाल ने बताया कि चित्रकूट थाना राजापुर उत्तर प्रदेश निवासी देवीलाल मेघवाल करीब 8 -10 वर्ष से मीरका गांव में परिवार सहित बंटाई पर खेती का कार्य कर रहा है। देवीलाल मेघवाल की दो पुत्रियां हैं जिनमें से एक का विवाह थाना क्षेत्र के गांव बाघोड़ा व दूसरी पुत्री का विवाह ग्राम झाड़का (हरसौली) में किया था। ग्राम झाड़का में उसकी पुत्री आचुकी की उसके पति मुकेश उर्फ रूपेश मेघवाल के साथ अनबन चल रही थी, जिसके चलते वह कई दिनों से अपने पिता के पास ग्राम मीरका में रह रही थी। शनिवार रात्रि मुकेश अपने भाई के साथ ग्राम मीरका आए और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लग गए।
आचूकी के साथ मारपीट करने पर 45 वर्षीय मां हरप्यारी बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी उन्होंने मारपीट की। मारपीट के दौरान दोनों मां बेटियों को गम्भीर चोटें लगी जिस पर उन्हें खैरथल अस्पताल ले जाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलवर के लिए रैफर कर दिया।
सामान्य चिकित्सालय में इलाज के दौरान हरप्यारी पत्नी देवीलाल मेघवाल की मौत हो गई। आचूकी का इलाज जयपुर में चल रहा है। मृतका हरप्यारी के पति देवीलाल मेघवाल ने थाना किशनगढ़बास में अपने दामाद मुकेश उर्फ रूपेश मेघवाल तथा उसके भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
Updated on:
16 Jun 2025, 8:11 AM IST
Published on:
16 Jun 2025, 8:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.