जयपुर

‘मुसलमान होता तो BJP वाले सड़कें जाम कर देते’, खाचरियावास का बड़ा आरोप, बोले- MLA दंगा करवाने की…

Jaipur News: राजधानी जयपुर में गुरुवार रात को करणी विहार थाने इलाके में मनाए जा रहे शरद पूर्णिमा उत्सव में कुछ असामाजिक तत्वों ने चाकूबाजी कर दी।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2024, 6:55 PM IST
Feature image

RSS Workers Attacked In Jaipur: राजधानी जयपुर में गुरुवार रात को करणी विहार थाने इलाके में मनाए जा रहे शरद पूर्णिमा उत्सव में कुछ असामाजिक तत्वों ने चाकूबाजी कर दी। इस हमले में RSS के दस कार्यकर्ता घायल हो गए। इस घटना के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। वहीं, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं का भी अस्पताल में घायलों से मिलना जारी है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी शुक्रवार को SMS अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है।

मुलाकात के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि इनके विधायक बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वे दिनभर जयपुर में दंगा करवाने की कोशिश करते हैं। अपराधी का कोई धर्म नहीं होता है। आप लोगों की भावनाओं से खेलकर धर्म के नाम पर राजनीति करते हो।

'डबल इंजन काम करेगा या धुआं ही छोड़ेगा'

उन्होने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार कोई काम भी करेगी या केवल धुआं ही छोड़ेगी। जिन आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार बनाने के लिए जान लड़ा दी, उन्हीं पर चाकू से हमला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है। कानून-व्यवस्था कौन दुरुस्त करेगा।

वहीं, एक ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है इसी का ताजा उदाहरण है की कल सरे आम RSS के कार्यक्रताओ पर चाकू से हमला होता है, लड़ाई हिंदू V/S हिंदू है इसलिए भाजपा सरकार ने मामले में ज़्यादा रुचि नहीं दिखाई, अब सोचिए जब राजधानी में RSS (BJP) कार्यकर्ता ही सेफ नहीं है तो कौन होगा?

अपराधी का कोई धर्म नहीं होता- प्रताप सिंह

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान की राजधानी में अगर RSS का कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं है तो बुरे हाल हैं, मुख्यमंत्री जी हैं कहां, हम तो ढूंढ रहे हैं। राम भरोसे सरकार चल रही है, अपराधियों में कोई डर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अब इस चाकूबाजी की घटना में कोई मुसलमान होता तो ये बीजेपी वाले जयपुर की सड़कें जाम कर देते, अब करो ना महाराज। अपराधी का क्या धर्म होता है।

दरअसल, गरुवार देर रात जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र के रजनी विहार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात खीर वितरण के दौरान कुछ युवकों ने चाकूबाजी कर दी थी। चाकू के वार से दस लोग घायल हो गए था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Updated on:
18 Oct 2024, 6:55 PM IST
Published on: