जयपुर

मुंबई में होगा मेरठ का अहसास,’जीरो’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बन जाएगा खास

शाहरुख खान के जन्मदिन पर मुंबई के वडाला स्थित सिनेमाघर में लॉन्च होगा फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 4:35 PM IST
Jaipur
किंग खान के बर्थडे पर ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होगा 'जीरो' का ट्रेलर

जयपुर. दुनियाभर से शाहरुख खान के फैंस को उनके बर्थडे का बेसब्री से इंतजार है। खास बात यह है कि इस बार शाहरुख के बर्थडे यानी दो नवंबर को उनके फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन का अवसर है। दरअसल, शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर उनके जन्मदिन पर मुंबई के वडाला स्थित सिनेमाघर में लॉन्च किया जाएगा।
यह आलीशान और ग्रैंड इवेंट होगा। चूंकि फिल्म की कहानी मेरठ में स्थापित है इसलिए ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वडाला के सिनेमाघर में मेरठ शहर के मशहूर घंटाघर को डिजाइन किया गया है। यही नहीं, शहर की गलियों और मेले का निर्माण भी किया गया है, जिससे सभी को मेरठ के मशहूर और लजीज जायके का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा। इस अवसर पर शाहरुख अपने प्रशंसकों से मुलाकात और बातचीत भी करेंगे।

चैलेंजिंग किरदार निभा रहे हैं शाहरुख
खास बात यह है कि फिल्म में शाहरुख एक चैलेंजिंग किरदार निभा रहे हैं। शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, वहीं सलमान खान का कैमियो फैंस के लिए सोने पे सुहागा जैसा होगा। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन्स की फिल्म 'जीरो' गौरी खान द्वारा निर्मित है। आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

Updated on:
31 Oct 2018, 4:35 PM IST
Published on: