22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में आधी रात कार सवार बदमाशों का उत्पात : दो लोगों को मारी टक्कर, चाय की थड़ी पर हुआ था विवाद

जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर आधी रात को कार सवार युवकों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। चाय की थड़ी पर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों ने तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा दी और कुछ लोगों को कुचलने का प्रयास किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 22 Oct 2026, 4:49 PM IST

jaipur car ruckus

Jaipur: तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आधी रात को कार सवार युवकों के उत्पात का मामला सामने आया है। गांधीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की थड़ी पर हुए विवाद के बाद स्विफ्ट कार सवार युवकों ने कथित तौर पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान दो लोगों को भी कार से टक्कर लगी, जिससे वे घायल हो गए। आरोप है कि कार सवारों ने दो युवकों को कुचलने की कोशिश भी की। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजाज नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गांधीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर टोंक रोड पर स्थित चाय की दुकान पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुरुआती कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। इसके बाद स्विफ्ट कार सवार युवक वहां से निकले और कथित तौर पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए उत्पात मचाया। आरोप है कि कार सवारों ने रास्ते में आने वाले कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान दो लोग कार की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं, कुछ युवकों को कार से कुचलने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार चालक मौके से फरार हो गए।

वायरल वीडियो के आधार पर कार सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की है। बजाज नगर थानाधिकारी मुनिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस सबसे पहले वायरल वीडियो की तारीख और घटना के समय की पुष्टि कर रही है। इसके बाद कार के नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन चालक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गांधीनगर रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त इलाके में आधी रात को तेज रफ्तार कार से उत्पात मचाने की घटना ने सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि विवाद किस बात पर हुआ और घटना में शामिल लोग कौन थे।