मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुल 4 कर्मचारी घायल हुए हैं, जो अलग-अलग प्रदेशों के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला निवासी अजय पाल (26), मध्य प्रदेश के रीवा जिला निवासी संदीप सिंह (19), मध्य प्रदेश के रीवा जिला निवासी बबलू (32) और पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी लालमोहन (20) घायल हुए हैं। सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है।