22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम, 23-24 अक्टूबर को बारिश की संभावना, 30-40 KMPH की गति से चलेगी हवा

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23-24 अक्टूबर को राजस्थान के बीकानेर संभाग व आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Oct 2026, 9:09 PM IST

weather update imd prediction rajasthan 23 oct 24 oct rain chances

Rajasthan Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में सर्दी की दस्तक शुरू हो गई है। 22 अक्टूबर को राज्य के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। 23 और 24 अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23-24 अक्टूबर को राजस्थान के बीकानेर संभाग व आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 22 अक्टूबर को जैसलमेर, फलोदी और आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन और हल्की बारिश का अलर्ट रहा।

23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि 23 और 24 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में पहले सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में राजस्थान के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। पहले दूसरे सप्ताह के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहने और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है।

15 जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज

राजस्थान में 16 से 22 अक्टूबर के दौरान सामान्य वर्षा 2.3 एमएम के मुकाबले 3.8 एमएम दर्ज की गई है। जो कि दीर्घावधि वर्षा के औसत से 60 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में सामान्य बारिश 2.2 एमएम के मुकाबले 7.4 एमएम दर्ज की गई। 22 अक्टूबर को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर का 39 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंटआबू का 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं डूंगरपुर का 15.6 रहा। राज्य में 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज

राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान माउंटआबू का 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।