जयपुर

धरोहर से डेस्टिनेशन वेडिंग तक सफर शानदार… सुविधाएं बढ़ें तो ऊंची उड़ान तय

राजस्थान तेजी से वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बना रहा है। ऐतिहासिक धरोहर, विश्व प्रसिद्ध किले-महलों के साथ धार्मिक पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रदेश देश-दुनिया को आकर्षित कर रहा है। पर्यटकों के आवागमन में राजस्थान देश में 5वें स्थान पर है। राज्य की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में टूरिज्म एंड ट्रेड का 12.78 प्रतिशत योगदान है। हकीकत यह भी है कि प्रदेश के स्मारकों व संग्रहालयों के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित नहीं हो पा रही हैं।

2 min read
Dec 21, 2025

पर्यटन : राजस्थान 5वें स्थान पर, 900 करोड़ रुपए के कामों की घोषणा, गति बढ़ने का इंतजार

- टूरिज्म एंड ट्रेड का राज्य की जीडीपी में 12.78 प्रतिशत योगदान

जयपुर.

राजस्थान तेजी से वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बना रहा है। ऐतिहासिक धरोहर, विश्व प्रसिद्ध किले-महलों के साथ धार्मिक पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रदेश देश-दुनिया को आकर्षित कर रहा है। पर्यटकों के आवागमन में राजस्थान देश में 5वें स्थान पर है। राज्य की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में टूरिज्म एंड ट्रेड का 12.78 प्रतिशत योगदान है। हकीकत यह भी है कि प्रदेश के स्मारकों व संग्रहालयों के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित नहीं हो पा रही हैं।

राजधानी में ही ध्यान नहीं...

- आमेर नहीं बन सका आइकॉनिक आमेर

- जलमहल की पाल पर नहीं हो सके विकास कार्य

- शहर में शुरू नहीं हो सका नाइट टूरिज्म

उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से सीखे राजस्थान

इंडिया टूरिज्म रिपोर्ट-2025 में टॉप-4 राज्यों (उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश) ने पर्यटन के सभी पहलुओं पर कार्य किया। इन राज्यों ने धार्मिक पर्यटन पर फोकस किया। कनेक्टिविटी पर फोकस करने के साथ टूरिज्म-प्रोडक्ट का एक सर्कल बनाया। इवेंट आधारित टूरिज्म पर भी ध्यान दिया गया।

इन पर दें ध्यान तो पावणों के बढ़े कदम...

- राज्य में पर्यटन विकास के लिए 900 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की है, इसके क्रियान्वयन में तेजी लाना जरूरी है।

- वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन परियोजना पर ध्यान नहीं

- पर्यटक स्थलों पर बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं नहीं हैं

- धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन के बेहतर प्रचार-प्रसार की जरूरत

पर्यटन के क्षेत्र में देश के टॉप-5 प्रदेश...

रैंक - प्रदेश - देशी पर्यटक - विदेशी पर्यटक (वर्ष 2024)

1 - उत्तर प्रदेश - 64.6 करोड़ - 3 करोड़

2 - तमिलनाडु - 30.6 करोड़ - 3 करोड़

3 - कर्नाटक - 30.4 करोड़ - 2 करोड़

4 - आंध्र प्रदेश - 29 करोड़ - 2 करोड़

5 - राजस्थान - 23 करोड़ - 2 लाख

फैक्ट फाइल...

- 28.43 प्रतिशत अधिक आए पर्यटक 2024 में

- 11.71 प्रतिशत अधिक आए वर्ष 2024 के मुकाबले अगस्त 2025 तक

पर्यटन मंत्री दिया कुमारी से सवाल...

सवाल : दो साल में सबसे बड़ी उपलब्धि?

जवाब : पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण से जोड़ा गया। विरासत स्थलों के संरक्षण, धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से पर्यटकों का अनुभव बेहतर हुआ।

सवाल : सुधार की प्राथमिकता?

जवाब : पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छता, सुरक्षा और कनेक्टिविटी पर जोर। ग्रामीण, धार्मिक और विरासत पर्यटन को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर युवाओं व महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

सवाल : अगले तीन साल का लक्ष्य?

जवाब : राजस्थान को देश-विदेश में प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाना। टिकाऊ विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का संरक्षण सुनिश्चित करना।

Published on:
21 Dec 2025 05:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर