जयपुर

पत्नियों की ‘फनी’ शिकायतें….किसी को पति की गार्डनिंग तो किसी को टॉयलेट साफ करनेे की आदत से परेशानी

पति की हेबिट्स से महिलाएं इतनी तंग आ गई कि वे महिला आयोग की शरण तक लेने लगी हैं।

2 min read
Apr 26, 2018

पति की बेसिक हेबिट्स करती हैं 'इरिटेट'

जयपुर

ये भी पढ़ें

लाखों खर्च, फिर भी धूल फांक रहे सरकारी भवन

महिला आयोग का नाम आते ही जहन में न्याय मिलने की बात सहज ही उठती है। ज्‍यादातर लोगों को इस आयोग के बारे में यही जानकारी है कि यहां पर महिलाओं से जुड़ी हर तरह की समस्या का समाधान होता है, लेकिन आयोग इससे इतर भूमिका भी रखता है। यहां पर न सिर्फ संवेदनशील मामलों पर सुनवाई की जाती है, बल्कि ऐसे मामले भी सुलझाए जाते हैं, जिसे सुनकर अकसर सुनने वालों की हंसी छूट पड़ती है। जिसका समाधान भी मस्ती-मजाक के साथ ही निकाला जाता है। दरअसल महिला आयोग में कुछ ऐसे मामले पहुंचे हैं, जो सुनने में बहुत ही मजेदार लगते हैं और गुदगुदाते हैं, लेकिन उन पत्नियों के लिए तो ये किसी बड़े संकट से कम नहीं, जो रोजाना इसे फेस करती हैं। इतना ही नहीं, पति की हेबिट्स से महिलाएं इतनी तंग आ गई कि न्याय के लिए इन्होंने आयोग की शरण तक ले ली है।

अजीबो-गरीब मामले, सुनवाई भी मजेदार

कुछ महीने पहले एक पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका पति छुट्टी वाले दिन दिनभर गार्डनिंग करता है और उससे छतरी पकडऩे को बोलता है। अब दिनभर तो छतरी पकड़कर गार्डनिंग में सहयोग नहीं कर सकती। ऐसा ही एक और मामला आयोग में आया। पत्नी ने बताया कि उसका पति जब भी घर पर होता है तेज वॉल्यूम पर म्यूजिक सुनता है। इससे पूरा घर परेशान रहता है। कई बार समझाया, लेकिन वो मानता ही नहीं।

साफ-सफाई पसंद पति बना सिरदर्द

एक और मामला पहुंचा जिसे आयोग ने बहुत ही 'फनी' बताया। पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पति को वॉशरूम की साफ-सफाई बेहद पसंद है। वो वहां पर जरा भी गंदगी बर्दाश्त नहीं करता। सभी घर वाले परेशान हैं, जितनी बार वॉशरूम में जाते हैं, उतनी ही बार उसे फिनाइल या अन्य कोई टॉयलेट क्लीनर डालकर साफ करना पड़ता है। इस बात का अकसर भय बना रहता हैं कि कहीं पति नाराज ना हो जाएं। उसकी इस हेबिट का ख्याल रखते-रखते अब वो तंग आ गई है।


इन मामलों में चल रही है सुनवाई

—तौलिया कहीं भी फेंक देना
—पति का इंतजार नहीं करना

—एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स
—घरेलू हिंसा

—उत्पीडऩ व मारपीट

--------------------------------------

सभी तरह के मामलों की सुनवाई करना आयोग का काम है। आयोग के पास कुछ ऐसे मामले पहुंचे हैं, जिनमें पत्नी अपने पति की आदतों के कारण दुखी है। ये ऐसे मामले हैं, जिन्हें सुनने वाले हंस पड़े। लेकिन इनका समाधान बहुत ही व्यावहारिक माहौल में निकालते हैं।

सुमन शर्मा, अध्यक्ष, राज्‍य महिला आयोग

ये भी पढ़ें

जयपुर में प्रदूषण फैला रही लो-फ्लोर बसें, शहर में रोग के धुएं को देखकर भी नहीं जाग रही सरकार
Published on:
26 Apr 2018 01:23 pm
Also Read
View All