Rajasthan News : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर गंगाराम मूलचंदानी और सदस्य अशोक गुप्ता के नियुक्त आदेश जारी किए।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सेवानिवृत न्यायाधीश गंगाराम मूलचंदानी को राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी अशोक गुप्ता को सदस्य के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993,(मानवाधिकार संरक्षण, (संशोधन) अधिनियम 2019 अधिनियम संरक्षण 19, 2019 द्वारा संशोधित) की धारा 22 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन दोनों को पद धारण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो के लिए यह नियुक्ति की है।
मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी सेवानिवृत्त न्यायाधीश है। वहीं अशोक गुप्ता भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी है। दरअसल अब तक लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता की वजह से बोर्ड निगम, आयोग में नियुक्तियां नहीं हो रही थी, लेकिन अब जैसे ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त हुई उसके साथ यह प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और नियुक्तियां के आदेश जारी होंगे।
यह भी पढ़ें -
यह भी पढ़ें -