जयपुर

एसएमएस अस्पताल में हुआ गैंगेस्टर का ऑपरेशन,हालत खतरे से बाहर

अभी डॉक्टर्स की निगरानी में,पुलिस छावनी बना ट्रोमा सेंटर
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2022, 11:59 AM IST
Gangster's operation in SMS hospital, condition out of danger
Gangster's operation in SMS hospital, condition out of danger

जयपुर में फरारी काट रहे पंजाब के गैंगस्टर राज हुड्डा उर्फ रमजान का रात को एसएमएस अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद डॉक्टर्स की माने तो उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गैंगस्टर को एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के पॉलीट्रॉमा वार्ड में रखा गया हैं। जहां उसकी हालत पर डॉक्टर्स की टीम लगातर नजर बनाए हुए है।

ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ.अनुराग धाकड़ ने बताया कि बदमाश की हालत अब खतरे से बाहर है और पुलिस सुरक्षा के बीच चिकित्सक लगातार नजर बनाए हुए हैं।

वहीं सर्जरी में शामिल सर्जरी विभाग के unit Head डॉ.राजेन्द्र बागड़ी ने बताया कि पैर में गोली लगने के बाद उसके आर पार निकल गई थी। इसलिए पैर में बुलेट तो मौजूद नहीं थी लेकिन उसके कुछ पार्ट फंसे हुए थे। जिससे इंफेक्शन का खतरा बना हुआ था। अब जल्द ही गैंगस्टर की हालत देखकर पुलिस को अस्पताल की ओर से रिपोर्ट दी जाएगी।

जिसके बाद आगे का फैसला पुलिस की टीम लेगी। अस्पताल प्रशासन ने अपना काम कर दिया हैं। आपको बता दें कि जयपुर में फरारी काट रहे पंजाब के गैंगस्टर की रविवार को रामनगरिया थाना इलाके में पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। जिसके बाद पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी थी।

पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।जिसके बाद रविवार शाम को उसे एसएमएस अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन कर इलाज किया। गोली घुटने से आर-पार हो जाने से उसके कई टिशु डैमेज हुए थे। जिनकी सफल सर्जरी की गई है।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप