जयपुर

लॉकडाउन को लेकर गहलोत सरकार की तैयारियां पूरी,  सख्ती से होगी गाइडलाइन की पालना

प्रदेश में सोमवार सुबह 5 बजे से लागू होने वाले लॉकडाउन को लेकर गहलोत सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2021, 10:17 AM IST
Feature image

जयपुर। प्रदेश में सोमवार सुबह 5 बजे से लागू होने वाले लॉकडाउन को लेकर गहलोत सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार से लागू होने वाले लॉक डाउन की नई गाइडलाइन की पूरी सख्ती से पालना कराने का रिहर्सल भी हो चुका है। गृह विभाग भी लॉक डाउन की पालना कराने को लेकर सख्त है।

लॉकडाउन के दौरान कमजोर और निर्धन वर्ग को किसी अप्रिय हालात का सामना नहीं करना करना पड़े। इसकी भी तैयारियां कर ली गई हैं। कल से लागू होने वाला लॉक डाउन 24 मई तक लागू रहेगा। लॉक डाउन की नई गाइड लाइन की पालना के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स का प्रबंध किया गया है। पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों को भी गाइड लाइन की पालना कराने वाली ड्यूटी में तैनात किया जा रहा है।

सीएम लगातार ले रहे हैं समीक्षा बैठकें
वहीं दूसरी ओर रेड अलर्ट अनुशासन पखवाड़े के तहत जारी गाइड लाइन की पालना और लॉकडाउन के तहत लागू होने वाली नई गाइडलाइन की सख्ती से पालना करने के निर्देश मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को दे रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री लगातार समीक्षा बैठ करके भी अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल से लागू हो रहे लॉकडाउन की गाइडलाइन की सख्ती से पालना को लेकर आज शाम भी समीक्षा बैठक लेंगे और कोरोना की चेन तोड़ने के लिए पूरी सख्ती के साथ गाइडलाइन की पालना कराने के निर्देश भी देंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉक डाउन की पालना कराने की जिम्मेदारी इस बार जिला कलेक्टर को दी है। जिला कलेक्टर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नई गाइड लाइन की सख्ती से पालना कराएंगे और प्रतिदिन का फीडबैक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देंगे।

Updated on:
9 May 2021, 10:17 AM IST
Published on: