
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल में ब्रांड्स के साथ ग्राहकों को मिल रही बेस्ट डील
जयपुर. त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर शॉपिंग अनुभव देने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका की ओर से 'पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल' शुरू की गई है। यह सेल 25 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी। इसके तहत शहर के विभिन्न बाजारों और पार्टनर स्टोर्स पर ग्राहकों को अलग-अलग उत्पादों की खरीदारी पर आकर्षक ऑफर्स और शानदार डील्स का लाभ मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम डेकोर और ज्वैलरी सहित कई श्रेणियों में खरीदारी के विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह सेल खास मौका लेकर आई है।
इस पहल को और खास बनाने के लिए ग्राहकों के लिए बंपर ड्रॉ भी रखा गया है। सेल के तहत पार्टनर स्टोर्स से खरीदारी करने वाले ग्राहक इसमें शामिल होकर आकर्षक उपहार जीतने का मौका पा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को खरीदारी का बिल अपने नाम के साथ वॉट्सऐप नंबर 8955003875 पर भेजना होगा। बंपर ड्रॉ के विजेताओं को सोना, स्मार्टफोन, एलईडी टीवी, चांदी और अन्य आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। इससे ग्राहकों को खरीदारी के साथ इनाम जीतने का भी मौका मिल सकेगा।
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल से जुड़ी किसी भी तरह की सहायता या अन्य जानकारी के लिए 8826103810 पर संपर्क किया जा सकता है। ग्राहक अपनी पसंद के स्टोर और वहां मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी लेकर खरीदारी की योजना बना सकते हैं।
फेस्टिव सीजन में फर्नीचर की खरीदारी के लिए ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ग्राहक अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार फर्नीचर खरीद रहे हैं। हमारे यहां ग्राहकों के लिए ऑप्शन की कमी नहीं है। फर्नीचर की कई वैरायटी और डिजाइन उपलब्ध हैं, जिससे वे अपनी पसंद के मुताबिक बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।
- सुमित, फर्नीचर मार्केट, मध्यम मार्ग
लाइट वेट ज्वैलरी की नई सीरीज उपलब्ध है। एंटिक गोल्ड, डायमंड बेस्ड और पर्ल ज्वैलरी की डिमांड ग्राहकों को बेहतर डील देने पर फोकस किया जा रहा है।
- संजय जोशी, एसकेजे ज्वैलर्स, वैशाली नगर
शोरूम को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। ग्राहकों को 20 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। घर को नया रूप देने की तैयारी कर रहे ग्राहक भी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
- प्रदीप मित्तल, डॉर्पिक, गोपालपुरा बायपास
Updated on:
28 Oct 2026, 9:57 AM IST
Published on:
28 Oct 2026, 9:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.