जयपुर

महिला मतदाताओं को साधने की तैयारी में गहलोत सरकार, फ्री फोन के बाद अब दिखाएंगे निःशुल्क फिल्म

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 6 मार्च को सभी जिलों महिलाओं को पैडमैन फिल्म दिखाएगी सरकार, महिलाओं को पैडमेन फिल्म दिखाए जाने के लिए जयपुर में राजमंदिर सिनेमा को चुना

less than 1 minute read
Mar 04, 2022
ashok gehlot

जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार ने बजट में 1 करोड़ 32 लाख महिलाओं को फ्री स्माटफोन देने की घोषणा के बाद राज्य सरकार महिला जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 6 मार्च को प्रदेश के सिनेमा हॉल में पैडमैन फिल्म दिखाएगी।

यह फिल्म गहलोत सरकार अपने उड़ान प्रोजेक्ट के तहत दिखाने जा रही है, इसके लिए सभी जिलों में एक-एक सिनेमा हॉल को बुक किया गया है।

राजधानी जयपुर में राज मंदिर सिनेमा हॉल में 6 मार्च को महिलाओं को पैडमैन फिल्म निःशुल्क दिखाई जाएगी। राज्य की गहलोत सरकार की इस कवायद को भी साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां महिला मतदाताओं को लुभाने की तैयारी है।


बताया जाता है कि इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को भी सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं और सभी जिला कलेक्टर की देखरेख में यह फिल्म महिलाओं को दिखाई जाएगी।

चर्चा है कि प्रदेश की महिलाओं को पैडमैन फिल्म दिखाने के पीछे वजह यह है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो सके। पैडमेन फिल्म माहवारी के दिनों में महिलाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देती है। गौरतलब है कि महिलाओं में सैनेटरी पैड के प्रयोग को बढ़ावा देने और सेनेटरी पैड निःशुल्क उपलब्ध करवाने की सरकार की ओर से उड़ान प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

जागरूकता रैली भी करेगी सरकार
वहीं महिला जागरूकता को लेकर सरकार की ओर से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला जागरूकता रैली भी करेगी जिसमें कई खिलाड़ियों की भी शामिल होने की बात कही जा रही है। रैली के जरिए भी महिलाओं को माहवारी के दिनों में स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।

Published on:
04 Mar 2022 10:06 am
Also Read
View All

अगली खबर