जयपुर

गहलोत का सीधा हमला: महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन से मोदी बौखलाएं, 2023 में हम फिर रिपीट होंगे

सीएम अशोक गहलोत ने आज महंगाई को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। गहलोत ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से देश भर में किए गए विरोध प्रदर्शनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2022, 4:43 PM IST
Feature image

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने आज महंगाई को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। गहलोत ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से देश भर में किए गए विरोध प्रदर्शनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं और कांग्रेस नेताओं की ओर से काले कपड़े पहनने पर उन्हें टोना टोटका बता रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, खाद्य पदार्थों में भी जीएसटी लगा दी गई है। गहलोत ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने कहा है कि किसी भी राज्य में जीएसटी का कोई विरोध नहीं किया जबकि हमने दो पत्र जीएसटी काउंसिल को लिखे हैं और कहा है कि खाद्य पदार्थों से जीएसटी हटाई जाए जिससे महंगाई कम हो।

यह भी पढें: VIDEO : सीएम अशोक गहलोत ने इस बार ED को लेकर कह डाली ये बड़ी बात!
रैली के जरिए बनाएंगे सरकार पर दबाव - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्ली में 4 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। आमजन से भी अपील है कि वह भी इस रैली में शिरकत करें जिससे कि केंद्र सरकार पर दबाव बने और महंगाई कम हो। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश भर में आजादी का व्रत महोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन यह अमृत महोत्सव देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के बगैर अधूरा है पंडित नेहरू ने आजादी के आंदोलन में 10 साल जेल में रहे लेकिन भाजपा और संघ के लोग पंडित नेहरू का नाम तक लेना पसंद नहीं करते हैं अगर युवा पीढ़ी को देश के पहले प्रधानमंत्री के बारे में नहीं बताया जाएगा तो फिर इसका क्या संदेश जनता में जाएगा सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी और संघ के लोग केवल इवेंट करते हैं इन्हें देश के संविधान और इतिहास से कोई मतलब नहीं है।

2023 में फिर कांग्रेस रिपीट होगी, केन्द्र में भी बनाएंगे सरकार- सीएम गहलोत ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की केन्द्र में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा का झूठ जान और समझ गई हैं और अब इनके उल्टे दिन शुरु हो गए है।

Updated on:
22 Aug 2022, 4:43 PM IST
Published on: