
कोलकाता. गोयनका समाज की समृद्ध परंपरा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से गोयनका रिकग्निशन अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा की गई है। श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की औपचारिक जानकारी साझा की गई। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि यह पुरस्कार समारोह गोयनका समाज की लगभग 700 वर्ष की गौरवशाली विरासत, समाजसेवा, उद्यमिता तथा राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी सुशील गोयनका तथा पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरुण गोयनका ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। आयोजकों के अनुसार, पुरस्कार समारोह का आयोजन 10 सितंबर 2026 को राजस्थान के फतेहपुर स्थित गोयनका मंदिर में किया जाएगा। अंतिम चयन के बाद विजेताओं के नाम अगस्त 2026 में घोषित किए जाएंगे।