जयपुर

Good News: गांवों में खुलेंगे आधार केंद्र, चयन किए गांव, 12 नवंबर तक मांगे आवेदन

सीकर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नए आधार केंद्रों की स्थापना की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आदेशानुसार आधार केंद्रों की स्थापना व ऑपरेटर चयन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2022, 9:56 AM IST
photo_6248906944865744125_x.jpg

सीकर। सीकर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नए आधार केंद्रों की स्थापना की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आदेशानुसार आधार केंद्रों की स्थापना व ऑपरेटर चयन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।

कमेटी ने जिले में संचालित आधार केंद्रों की संख्या व आवश्यकताओं का विश्लेषण कर आधार केंद्रों की स्थापना के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इसके लिए इच्छुक ऑपरेटर्स इन ग्राम पंचायतों के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर आधार केंद्र स्थापना के लिए संबंधित ब्लॉक के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में प्रोग्रामर के पास 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग सत्यनारायण चौहान ने बताया कि जिले में आधार केंद्र स्थापना के लिए ग्राम पंचायत दांता, खूड़, सुलियावास, कायमसर, सुजावास, कोछोर, लामियां, भीराना, भैरूपुरा, भीमा, पेवा, कांसली, पाटन, श्यालोदड़ा, न्यौराना, रायपुर पाटन, आगवाड़ी, मावंडा खुर्द, बासड़ी खुर्द, पाटोदा, कांवट, दुल्हेपुरा, तहसील कार्यालय खण्डेला, कटराथल, मऊ, सांवलपुरा तंवरान, हाथौड़ा व भीलूंडा ग्राम पंचायत का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें : 'राजस्थान में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार'

इसके अलावा जिले में बाल आधार नामांकन केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले मे विभिन्न ग्राम पंचायतों दांता, खाटूश्यामजी, खाचरियावास, नगरपालिका, रामगढ़ शेखावाटी, रोलसाहबसर, ताखलसर, नगरपालिका फतेहपुर, भींचरी, बधाला की ढाणी, रैवासा, रेटा, रायपुर, गनोड़ा, बैद की ढाणी रानोली, श्यामपुरा, नगरपालिका रींगस, सेवा, सरवड़ी, धोद, चंदपुरा, हर्ष, सेवद बड़ी, छाजा की नांगल, बिहारीपुर, जीलो, दरीबा, डाबला, दलपतपुरा, डूंगा की नांगल, नगरपालिका नीमकाथाना, नगरपालिका लक्ष्मणगढ़, बगड़ी, रोरू बड़ी, धाननी, रहनावा, गढभोपजी, पीपलोदा का बास, रोयल, आभावास, गोविन्दपुरा, कांसरड़ा, नगरपालिका खंडेला, ग्राम पंचायत भीलूंडा, सूटोठ, मीरण, नेछवा, तुनवा, बागरियावास, कोटड़ी सिमारला, जोरावर नगर, रामपुरा थोई, कल्याणपुरा, खटकड़, बुर्जा की ढाणी, नगरपालिका श्रीमाधोपुर व लोसल, गोकुलपुरा, चैनपुरा दादली, पाटन व सीकर शहर को चयनित किया गया है।

Published on: