जयपुर

Good News: आज से स्कूल व्याख्याता भर्ती के आवेदन भरना शुरू, 24 विषयों के लिए 2200 पदों के लिए होगी भर्ती

school lecturer recruitment: आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Nov 05, 2024

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आज से स्कूल व्याख्याता भर्ती के आवेदन भरना शुरू हो गए हैं। आयोग की ओर से 24 विषयों में 2202 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। पांच नवम्बर से लेकर चार दिसम्बर तक आवेदन फार्म भरे जाएंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में 24 विषयों के लिए कुल 2202 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

स्कूल व्याख्याता के विषयवार पदों की जानकारी

विषयपदों की संख्या
हिंदी380
कॉमर्स340
अंग्रेजी325
संस्कृत64
राजस्थान7
पंजाबी11
उर्दू26
इतिहास90
राजनीतिक विज्ञान225
भूगोल210
अर्थशास्त्र35
समाज शास्त्र16
होम साइंस16
केमिस्ट्री36
भौतिक विज्ञान147
गणित153
जीव विज्ञान67
ड्राइंग35
म्यूजिक6
कोच (रेसलिंग)1
कोच (खो-खो)1
कोच (हॉकी)1
कोच (फुटबॉल)1
शारीरिक शिक्षा37
Published on:
05 Nov 2024 09:41 am
Also Read
View All

अगली खबर