जयपुर

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में लेवल-2 के पद बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। भर्ती में लेवल-2 के पद बढ़ाए जा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2022, 2:48 PM IST
 Forest Guard and Forest Guard Recruitment Exam - परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र
Forest Guard and Forest Guard Recruitment Exam - परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

जयपुर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में लेवल-2 के पद बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। भर्ती में लेवल-2 के पद बढ़ाए जा सकते हैं। हाइकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने तृतीय से द्वितीय श्रेणी में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के बाद लेवल-2 के पद रिक्त होंगे। इन पदों को भर्ती में बढ़ाया जा सकता है। यही कारण है कि शिक्षा विभाग राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेजने में देरी कर रहा है। हाल ही शिक्षा विभाग ने डीपीसी प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के संशोधित सेवा नियमों के तहत एक वर्षीय एडिशनल डिग्री धारकों की पदोन्नति पर रोक लगा दी थी। इससे प्रभावित हुए शिक्षक कोर्ट चले गए थे। इसके कारण डीपीसी प्रक्रिया अटकी हुई थी।

समय पर नहीं हो सकेगी परीक्षा, तिथि बढ़ेगी

शिक्षा विभाग डीपीसी के बाद ही लेवल-2 के पद बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। ऐसे में डीपीसी होने और फिर पद बढ़ाने में समय लग सकता है। इसके बाद विभाग राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेजेगा। लेकिन बोर्ड के नियमों को देखें तो भर्ती परीक्षा और विज्ञप्ति निकलने के बीच कम से कम ढाई महीने का अंतर होना चाहिए। ऐसे में आज की स्थिति देखें तो तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती को दो महीने ही बचे हैं। सरकार की मंशा है कि परीक्षा निर्धारित समय पर ही कराई जाए, लेकिन तारीखों में आंशिक बदलाव हो सकता है।

यह था पदों को लेकर विवाद
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 46,500 पदों पर की जा रही है। सरकार ने लेवल-1 के 21 हजार और लेवल-2 में 25 हजार 500 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। लेवल-2 के छह हजार पद कम करने पर अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं। बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री ने फरवरी में घोषणा की थी कि लेवल 1 के 15 हजार और लेवल-2 के 31 हजार 500 पदों पर शिक्षक भर्ती करेंगे।

तब होगा परीक्षा तिथि का निर्णय
परीक्षा से ढाई महीने पहले ही विज्ञप्ति जारी होनी चाहिए। अभ्यर्थना आने के बाद ही परीक्षा तिथि को लेकर निर्णय करेंगे।
हरिप्रसाद शर्मा, चेयरमैन, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर युवा बेरोजगारों में असमंजस की स्थिति है। जल्द से जल्द परीक्षा तिथि की स्थिति स्पष्ट की जाए। लेवल टू के पदों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
उपेन यादव, प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ

Updated on:
11 Dec 2022, 2:48 PM IST
Published on: