जयपुर

कम बाल वालों के लिए खुशखबरी, सरकारी अस्पताल में उगा सकेंगे बाल

जयपुर. सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में विश्वस्तरीय डर्मेटोलॉजी संस्थान बनकर तैयार हो गया है। सेंटर को लंदन के बाद दुनिया का सबसे आधुनिक सेंटर बताया जा रहा है। देश का यह पहला ऐसा सरकारी संस्थान होगा, जहां स्किन, हेयर ट्रांसप्लांट और अन्य लेजर ट्रीटमेंट की अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे नि:शुल्क या कम […]

less than 1 minute read
Feb 21, 2026

जयपुर. सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में विश्वस्तरीय डर्मेटोलॉजी संस्थान बनकर तैयार हो गया है। सेंटर को लंदन के बाद दुनिया का सबसे आधुनिक सेंटर बताया जा रहा है। देश का यह पहला ऐसा सरकारी संस्थान होगा, जहां स्किन, हेयर ट्रांसप्लांट और अन्य लेजर ट्रीटमेंट की अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे नि:शुल्क या कम कीमतों पर मिलेंगी। सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सेंटर के शुभारंभ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में तैयार किया गया है, जहां त्वचा रोग की जांच, इलाज, सर्जरी, कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी, लेजर थेरेपी और रिसर्च एक ही छत के नीचे होंगे।

यहां हाई-एंड लेजर मशीनें, डिजिटल डर्मोस्कोपी, स्किन कैंसर की जल्द जांच तकनीक, बायोलॉजिकल थेरेपी और डे-केयर इम्यूनोथेरेपी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संस्थान में अलग डर्मेटोपैथोलॉजी लैब स्थापित की गई है, जहां स्किन बायोप्सी की जांच अत्याधुनिक तकनीक से की जाएगी। इससे रिपोर्टिंग समय घटेगा और इलाज तेजी से शुरू हो सकेगा। स्किन सर्जरी के लिए मॉड्यूलर ओटी और कॉस्मेटिक प्रोसीजर के लिए यूनिट भी तैयार की गई है।

क्लीनिकल रिसर्च प्रोजेक्ट भी होंगे शुरू

कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि प्रदूषण, बदलती जीवन शैली और बढ़ते तनाव के कारण सोरायसिस, विटिलिगो, एक्जिमा, एलर्जी, हेयर लॉस और स्किन कैंसर जैसे रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक गंभीर मरीजों को दिल्ली या मुंबई जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। यह संस्थान मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च को भी बढ़ावा देगा। पीजी स्टूडेंट और सुपर स्पेशियलिटी प्रशिक्षण के लिए यहां विशेष अकादमिक मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। भविष्य में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्लीनिकल रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू करने की भी योजना है।

Updated on:
21 Feb 2026 07:33 pm
Published on:
21 Feb 2026 07:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर