जयपुर

बेरोजगारों के लिए खुशखबर, स्वास्थ्य विभाग में निकली 5,500 पदों की भर्ती

Government Job राजस्थान सरकार करीब 5,500 चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कर रही है। यह भर्तियां तत्काल और अस्थायी आधार पर करेगी। विभाग ने तत्काल अस्थायी आधार पर भर्ती के नियमों को लचीला बनाया है।
less than 1 minute read
jobs.jpg
Government Job

राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग में ढेर सारे पद खाली हैं। जिनमें चिकित्सा अधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ के कई पद हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पदों पर तत्काल प्रभाव से भर्ती करने जा रही है। यह भर्तियां अस्थायी आधार होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने पदों की भर्ती के लिए नियमों को कुछ लचीला बनाया है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग करीब 5,500 चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की भर्ती करेगी।

5,500 पदों पर अस्थायी आधार भर्ती - शुभ्रा सिंह

पदों पर भर्ती के बारे में बताते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) शुभ्रा सिंह ने कहा चिकित्सा संस्थानों में करीब 5,500 पद रिक्त हैं। इनमें चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद रिक्त हैं। इन पदों पर तत्काल भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अस्थायी आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से होगी।

यह भी पढ़े - राजस्थान के मुख्य सचिव और एमडीएम अस्पताल अधीक्षक को एनएचआरसी का नोटिस

पदों को शीघ्र भरा जाएगा

शुभ्रा सिंह ने आगे बताया कि चिकित्सा संस्थानों के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए चिकित्सा अधिकारी के 500 व पैरामेडिकल के 5,000 रिक्त पद हैं। इसके लिए वित्त विभाग से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए तत्काल अस्थायी आधार पर भरा जाएगा। इन पदों को शीघ्र भरा जाएगा।

अस्थायी स्टाफ को 31 दिसंबर तक रखने का आदेश जारी

इसके अलावा, तत्काल अस्थायी आधार पर भर्ती किए गए पैरामेडिकल स्टाफ को भी बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। तत्काल अस्थायी आधार पर कर्मचारियों को 30 जून को हटाया जाना था। पर स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को 31 दिसंबर, 2023 तक बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं। विभाग अपने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है।

यह भी पढ़े - राजस्थान पुलिस कांस्टेबलों की चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 3,578 कांस्टेबलों की होगी भर्ती

Updated on:
05 Jul 2023 04:43 pm
Published on:
05 Jul 2023 04:42 pm