जयपुर

Good News: गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुलभ, सरकार की बड़ी पहल की तैयारी

health services: राज्य सरकार गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं को मजबूत कर रही है। चिकित्सा विभाग में मिशन मोड पर भर्तियां की जा रही है। जल्द ही चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों की समस्या दूर होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 9:59 AM IST
Feature image

जयपुर। राज्य सरकार गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं को मजबूत कर रही है। चिकित्सा विभाग में मिशन मोड पर भर्तियां की जा रही है। जल्द ही चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों की समस्या दूर होगी और आमजन को सुगमता के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा।
यह कहना है चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का। चिकित्सा मंत्री खींवसर बुधवार को जयपुर जिले के रामपुरा डाबड़ी ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। इसके तहत ही मात्र एक वर्ष के समय में आमेर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

खींवसर ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े रिक्त पद भरने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इससे गांव—ढाणी तक चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं और बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का दायरा निरंतर बढ़ाते हुए इसमें सूचीबद्ध अस्पतालों के नेटवर्क एवं पैकेजेज का विस्तार किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक बीमारियों का उपचार इस योजना के तहत मिल सके।

Updated on:
19 Dec 2024, 9:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30-40 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

IPS Dinesh MN: ‘एक बार में डोसे की 16 प्लेट’! राजस्थान के IPS दिनेश एमएन ने शेयर की तस्वीरें, जानिए इस ऐतिहासिक रेस्तरां की दिलचस्प कहानी  

AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह