जयपुर

भीषण गर्मी आने से पहले बिजली को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, जयपुर के 35% क्षेत्र में नहीं होगा ब्लैक आउट

प्रसारण निगम के इंजीनियरों के अनुसार ग्रिड पर 160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित होने पर गर्मियों में बिजली तंत्र पर लोड बढ़ने पर ब्लैक आउट जैसी स्थिति सामने नहीं आएगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2025, 11:28 AM IST
Electricity: आधे से ढेड़ यूनिट तक कर सकते है बिजली की बचत, बस करना होगा यह काम

Jaipur News: जयपुर शहर में पिछले साल मई-जून में पड़ी भीषण गर्मी की तपन प्रसारण निगम के अफसरों के चेहरों पर अब भी देखी जा रही है। शहर में 15 लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शनों का लोड शहर के ग्रिड स्टेशन नहीं झेल पा रहे हैं। यही वजह है कि प्रसारण निगम के इंजीनियर गर्मी से पहले शहर के प्रसारण तंत्र को मजबूत करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं।

शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थापित 220 केवी ग्रिड स्टेशनों को ताकत दी जा रही है। जगतपुरा के इंदिरा गांधी नगर स्थित 220 केवी ग्रिड स्टेशन पर 160 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर इंस्टॉल कर दिया है। वहीं दूसरा 160 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर 7 अप्रेल तक इंस्टॉल कर दिया जाएगा। प्रसारण निगम के इंजीनियरों के अनुसार ग्रिड पर 160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित होने पर गर्मियों में बिजली तंत्र पर लोड बढ़ने पर ब्लैक आउट जैसी स्थिति सामने नहीं आएगी।

ये अफसर जुटे

आरसी महावर- अधीक्षण अभियंता, प्रसारण निगम

जेके बिल्खा- अधिशासी अभियंता

बीके कुशवाह- सहायक अभियंता

इंद्रपाल मीणा- अधिशासी अभियंता

ये इलाके सुरक्षित रहेंगे ब्लैक आउट से

प्रसारण निगम के इंजीनियरों के अनुसार जगतपुरा के इंदिरा गांधी नगर 220 केवी ग्रिड स्टेशन से शहर का 35 प्रतिशत एरिया कवर होता है। दो पावर ट्रांसफार्मर लगने के बाद दिल्ली रोड से सीतापुरा तक क्षेत्र में पुरानाघाट, जवाहर नगर, खोह-नागोरियान, मालवीय नगर, जगतपुरा और सीतापुरा, पांच बत्ती क्षेत्र सहित सचिवालय, विधानसभा, हाईकोर्ट जैसे प्रमुख सरकारी कार्यालय ब्लैक आउट से सुरक्षित रहेंगे।

बिजली तंत्र को पावर देने वाले ग्रिड

220 केवी ग्रिड स्टेशन : इंदिरा गांधी नगर, सीतापुरा, हीरापुरा, नला पावर हाउस, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया, कुंडा की ढाणी और कूकस

132 केवी ग्रिड स्टेशन : पुरानाघाट, लक्ष्मण डूंगरी, एसएमएस स्टेडियम, एमएनआईटी, न्यू झोटवाड़ा, वैशाली नगर और चंबल पावर हाउस

पिछले साल आई थी ये परेशानियां

पिछले साल मई-जून की गर्मी में शहर का बिजली तंत्र लोड नहीं झेल सका। कई इलाकों में तो बिजली के तार जल गए। वहीं कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर धधक गए। लोगों को भीषण गर्मी में घंटों दिन और रात काटने पडे़।

Updated on:
26 Mar 2025, 11:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान