24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cold Wave: राजस्थान में अगले 48 घंटे सर्दी का रहेगा कहर, कोहरा और शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन

Winter In Rajasthan: राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन की कड़ाके की ठंड का संकेत है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही और वाहनों की रफ्तार भी थमी नजर आई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 03, 2026

Rajasthan Weather: जयपुर. राजस्थान में सर्दी ने एक बार फिर अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 3 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे सुबह के समय जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन की कड़ाके की ठंड का संकेत है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही और वाहनों की रफ्तार भी थमी नजर आई।

मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन अगले दो से तीन दिनों के दौरान कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, खासकर राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे रहने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं शीत दिन की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी है।