जयपुर

Good News : राजस्थान सरकार की नई सुविधा, अब किसान खुद कर सकता है गिरदावरी, जानें कैसे

Good News : राजस्थान सरकार की नई सुविधा। अब किसान अपने खेत में बैठकर खुद अपनी फसल की गिरदावरी कर सकता है। जानें कैसे।

less than 1 minute read
फाइल फोटो

Good News : राजस्थान सरकार की नई सुविधा। अब किसान अपने खेत में बैठकर खुद अपनी फसल की गिरदावरी कर सकता है। उसे पटवारी की जरूरत नहीं है। कृषि विभाग के अनुसार किसान को बस अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से ‘राज किसान गिरदावरी ऐप’ Raj Kisan Girdawari App डाउनलोड करना होगा। फिर अपने आधार कार्ड से उसे लॉगिन कर ई-गिरदावरी कार्य शुरू कर सकता है।

राज किसान गिरदावरी ऐप को करें डाउनलोड

कृषि विभाग के अनुसार ‘राज किसान गिरदावरी ऐप’ के माध्यम से किसान अपने खेत या खेत का खसरा नंबर चयन कर खड़ी फसल की गिरदावरी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते है। फिर ऐप में किसान की फसल के रियल टाइम फोटोग्राफ लिए जाएंगे, जिनके आधार पर पटवारी गिरदावरी को प्रमाणित करेगा।

यह भी पढ़ें -

बिना फसल की गिरदावरी करनी चाहिए

यदि किसी के खेत में कोई भी फसल बोई हुई नहीं है तो भी निल (बिना फसल) गिरदावरी करनी चाहिए, ताकि खुद के स्तर पर गिरदावरी करने की प्रक्रिया जान सकें।

ई-गिरदावरी है बहुत फायदेमंद

1- ई-गिरदावरी से पटवारी पर निर्भरता कम होगी।
2- वास्तविक फसल की गिरदावरी करना हो सकेगा संभव।
3- फसल का अंकन समुचित रूप से हो पाएगा।
4- वास्तविक फसल के आधार पर होगी गिरदावरी।
5- काश्तकार को मिलेगी पूर्ण संतुष्टि।

यह भी पढ़ें -

Published on:
04 Aug 2024 06:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर