पीड़ित विद्यार्थियों का कहना है कि आवेदन करते समय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा केंद्र की चॉइस मांगी गई थी। चार विकल्प भी भरे थे लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों को पहला, दूसरा और तीसरा विकल्प छोड़कर चौथा विकल्प दिया गया है। पीड़ित छात्रों का कहना है कि अभी सिर्फ जिन राज्यों या शहरों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, उनकी ही सूचना दी है। परीक्षा केंद्र कहां होगा, यह आठ अगस्त तक बताया जाएगा।