जयपुर

Good News : राजस्थान में राशन की दुकानों पर जल्द मिलेंगे रसोई गैस सिलेंडर

Good News : राजस्थान में अब राशन की दुकान पर जल्द रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। पायलट प्रोजेक्ट तहत जयपुर सहित 5 जिलों से LPG सिलेंडर बेचा जाएगा। सफलता मिलने पर पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2024, 2:50 PM IST
Good News Rajasthan LPG Cylinder will soon be Available at Ration Shops
रसोई गैस सिलेंडर प्रतीकात्मक (फोटो)

Good News : राजस्थान में राशन की दुकान पर जल्द रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इन राशन की दुकानों पर 2 किलो से 5 किलो के LPG सिलेंडर बेचने की कवायद शुरू हो गई है। पायलट प्रोजेक्ट तहत अभी जयपुर समेत 5 जिलों से LPG सिलेंडर बिक्री की जाएगी। इन 5 जिलों में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और सीकर शामिल हैं। सफलता मिलने पर पूरे राजस्थान में इसे लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को एक प्रस्ताव में विभाग से सिलेंडर दुकानों पर बेचने की पेशकश की गई है। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी DSO को पत्र लिखकर दुकान संचालकों से प्रस्ताव मांगे हैं।

राशन डीलरों को मिलेगा कमीशन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त आशीष कुमार ने बताया- राशन डीलरों को इन सिलेंडर की बिक्री पर कमीशन मिलेगा। 5 किलो LPG सिलेंडर के लिए 18 फीसद GST सहित 36.58 रुपए मिलेंगे। 2 किलो सिलेंडर के लिए 18 फीसद GST सहित कुल 17.70 रुपए मिलेंगे। सामान्य की तुलना में 2-5 किलो सिलेंडर की रिफिलिंग महंगी होगी।

यह भी पढ़ें -

पहचान पत्र से मिलेगा कनेक्शन

छोटे सिलेंडर का कनेक्शन लेने के लिए कोई भी व्यक्ति राशन की दुकान पर जाकर अपना वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड या कोई दूसरा सरकारी पहचान पत्र देकर कनेक्शन ले सकता है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
21 May 2024, 2:50 PM IST
Published on: