जयपुर

आगे की चौड़ी राह के लिए अब त्रिवेणी पुलिया के आगे चली लोकोंड़ा

दो दिन के अंतराल के बाद जेडी की गोपालपुरा बायपास पर फिर शुरू हुई कार्रवाई

2 min read
Sep 25, 2017

जयपुर . गोपालपुरा बायपास पर सड़क की चौड़ाई 160 फीट करने के लिए चल रही तोडफ़ोड़ की कार्रवाई दो दिन के बाद सोमवार सुबह से फिर शुरू हो गई। त्रिवेणी पुलिया से रिद्धि-सिद्धि की ओर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के दस्ते ने अवैध रूप से बनी दुकानों और मकानों को तोडऩा शुरू किया। सोमवार को बुलडोजर कम लोकंडा मशीन से ज्यादा तोडफ़ोड़ की गई।

सड़क की चौड़ाई में आ रहे अवैध निर्माण को लेकर जेडीए की ओर से रविवार को ही नोटिस दे दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सामान समेटना और जहां तक का हिस्सा सड़क क्षेत्र में आ रहा था उसे तोडऩा शुरू किया।

करीब तीन किमी पहले ही रोका रास्ता

कार्रवाई त्रिवेणी पुलिया के पास हो रही थी और पुलिस ने गुर्जर की थड़ी पर ही गोपालपुरा बायपास की ओर आने वाले रास्ते को रोक दिया। हालात से थे कि गुर्जर की थड़ी अंडरपास से भी वाहन चालकों को नहीं निकलने दिया गया। जिसके कारण आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

चौड़ी हुई सड़क
निर्माण के साथ अब मलबा हटने से गोपालपुरा मोड़ से त्रिवेणी नगर पुलिया तक सड़क चौड़ी नजर आने लगी है। यहां से रोजाना आने-जाने वाले लोग सड़क की चौड़ाई बढऩे से खुश नजर आए। हालांकि उनका कहना था कि जेडीए को कार्रवाई दीपावली बाद करनी चाहिए थी। टैक्सी चालक रामप्रसाद व दोपहिया वाहन चालक अजहर का कहना था कि पहले यहां जाम के हालात रहते थे। अब यहां पुन: अतिक्रमण न हों, इसका ध्यान रखना होगा।


व्यापारियों को उचित मुआवजा दें
गोपालपुरा बायपास की चौड़ाई 160 फीट करने में व्यापारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सरकार यहां जो नुकसान हुआ है उसका व्यापारियों को उचित मुआवजा दे तथा उनका पुनर्वास करें।

आरपी शर्मा,गोपालपुरा बायपास व्यापार मंडल महासचिव

Updated on:
25 Sept 2017 05:21 pm
Published on:
25 Sept 2017 04:03 pm
Also Read
View All