जयपुर . पत्नी और तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने वाले डूंगरराम ने छह साल पहले ही भी आत्महत्या करने की ठानी थी। रुपयों की लेनदेन को लेकर ही उसके एक परिचित ने चाकू दिखाकर जबरन एक प्लॉट का इकरारनामा तैयार कर किया था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का मना बना लिया और सुसाइड नोट भी लिखा था। यह सुसाइड नोट परिजनों को घर की साफ-सफाई पर मिला है। सुसाइड को करधनी थाना पुलिस को दिया है। अब पुलिस उसमें लिखे नामों की पड़ताल कर रही है।सर्वोदय एनक्लेव निवासी डूंगरराम ने पत्नी, दो बेटे व बेटी को जहरीला पदार्थ देकर खुद ने भी जहर खा लिया था। इससे सभी की मौत हो गई थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में जगतपुरा स्थित एक मन्दिर महंत को गिरफ्तार किया था।