कोई दण्डवत आया, तो कोई पैदल पहुंचा
मातारानी के जयकारों के बीच कोई दण्डवत करता दरबार में हाजिरी लगाने आया तो कोई पैदल चलकर। इस दौरान कई दिव्यांग भी दरबार में मैया के दर्शन पाने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए। लोगों ने मातारानी के जयकारों के साथ पट खुलने का इंतजार किया।