मध्यरात्रि बाद किया गया कार्यक्रम में फेरबदल
साधुमार्गी जैन संघ के संयोजक इन्द्रचंद वैद्य ने बताया कि सुमित व उनकी पत्नी अनामिका दोनों दीक्षा लेना चाहते थे लेकिन कानूनी प्रावधानों के चलते कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे हमें शहर पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा ने कार्यालय पर बुलाया था। वहां पर मानवाधिकार आयोग, बाल सुरक्षा आयोग व समाज सुरक्षा अधिकारी आदि मौजूद थे। उन्होंने हमें राठौड़ दंपति की मात्र दो वर्ष दस माह की पुत्री की परवरिश का सवाल उठाया और कहा कि वे कानूनी प्रावधानों के चलते कार्यक्रम निरस्त कर दे या दोनों में से किसी एक को दीक्षा देवे।