जयपुर

राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, पटवारी और ग्रामसेवक समेत इन पदों पर होगी भर्ती!

राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, पटवारी और ग्रामसेवक समेत इन पदों पर होगी भर्ती!  
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 8:41 PM IST
government job
government job

राजस्थान सरकार ने बेरोजगार युवाओं को एक बार फिर रोजगार ? का सुनहरा अवसर दिया है। इस बार सरकार ने पटवारी, ग्रामसेवक, प्रयोगशाला सहायक, अन्वेषक एवं संकलनकर्ता एवं पशुधन सहायक के पदों पर चयन का अवसर दिया है।

राजस्थान सरकार ने इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड को भी आदेश जारी कर दिए है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा पटवारी के 18, ग्राम सेवक के 4, प्रयोगशाला सहायक के 2, अन्वेषक एवं संकलन कर्ता का एक एवं पशुधन सहायक के 5 अभ्यर्थियों का अस्थाई चयन करने का निर्णय किया है।

अस्थाई रूप से चयन करने का लिया निर्णय

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ बी.एल. जाटावत की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। डॉ. जाटावत ने बताया कि पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2015 में पूर्व में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यार्थियों में से पात्र पाये गये 18 अभ्यार्थियों का अग्रिम रूप से चयन करने का निर्णय लिया गया।

इसी प्रकार ग्राम सेवक सीधी भर्ती परीक्षा-2016 मेें 4, प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2016 में 2, अन्वेक्षण एवं संकलनकर्ता सीधी भर्ती-2016 में संकलनकर्ता के पद के लिए एक व पशुधन सहायक सीधी भर्ती-2016 (गैर अनुसूचित क्षेत्र) में 5 पूर्व में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से पात्र पाये गये अभ्यार्थियों का अस्थाई रूप से चयन करने का निर्णय लिया गया है।

इसी माह पूरी होगी ये कार्यवाही

बैठक में डॉ. जाटावत ने अधिकारियों को बोर्ड में विचाराधीन भर्तियों, विज्ञप्तियों की कार्यवाही इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये है। बैठक में बोर्ड सदस्य डॉ॰ नन्द सिंह नरूका, विनोद यादव, अल्का सिंह सिराधना एवं डॉ. विजयलक्ष्मी महिन्द्रा सहित बोर्ड के सचिव रामचन्द्र बैरवा व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Published on: