जयपुर

Govt Jobs: बिजली निगमों में बड़ी भर्ती का रास्ता साफ, 2005 पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी

Rajasthan power sector: जूनियर इंजीनियर से कॉमर्शियल असिस्टेंट तक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर। ऊर्जा विभाग की मंजूरी से वर्षों से अटकी भर्तियां होंगी पूरी।
less than 1 minute read
Feb 18, 2026
govt job
Photo- Patrika network

Electricity department vacancy: जयपुर। राज्य के बिजली निगमों में लंबे समय से लंबित पड़ी भर्तियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ऊर्जा विभाग ने 2005 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने की स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। यह भर्ती राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड तथा तीनों डिस्कॉम— जयपुर डिस्कॉम, अजमेर डिस्कॉम और जोधपुर डिस्कॉम में की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार जूनियर इंजीनियर के 869, जूनियर अकाउंटेंट के 371 और कॉमर्शियल असिस्टेंट द्वितीय के 765 पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे युवाओं और विभाग दोनों के लिए लाभकारी बताया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Updated on:
18 Feb 2026 03:24 pm
Published on:
18 Feb 2026 03:24 pm