जयपुर

Rajasthan Politics: गोविंदा थारो नाम कुण धरयो? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का डोटासरा पर तीखा हमला

Madan Rathore Targets Dotasra: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीते दिनों सीएम को लेकर दिए गए बयान पर भगवान श्री कृष्ण का अपमान बताकर बीजेपी डोटासरा पर जमकर हमले कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2024, 12:56 PM IST
Madan Rathore Targets Dotasra

Madan Rathore Targets Dotasra: जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीते दिनों सीएम को लेकर दिए गए बयान पर भगवान श्री कृष्ण का अपमान बताकर बीजेपी डोटासरा पर जमकर हमले कर रही है।

इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डोटासरा को राजस्थानी अंदाज में जमकर घेरा। उन्होंने पूछा कि 'गोविंदा थारो नाम कुण धरयो' यानी डोटासरा का नाम किसने रखा? उन्होंने डोटासरा से जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के मंदिर में जाकर पाप का प्रायश्चित करने और हिंदुओं से माफी मांगने को कहा है।

राठौड़ ने डोटासरा के श्रीकृष्ण पर किए गए आपत्तिजनक बयान को सनातन धर्म का अपमान और हिंदुओं की आस्था पर चोट बताया। उन्होंने कहा कि डोटासरा 'छपास की बीमारी' से पीड़ित हैं और कांग्रेस की सनातन विरोधी नीति का अनुसरण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि डोटासरा ने हिंदुओं की श्रद्धा के केंद्र भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी कर अपने खास परिवार को खुश करने की कोशिश की है।

भरोसे और विश्वास पर प्रश्न चिन्ह

राठौड़ ने डोटासरा के नाम पर भी सवाल उठाए और पूछा कि गोविंदा थारो नाम कुण धरयो? उन्होंने डोटासरा की भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को उनके परिजनों के विश्वास पर भी प्रश्न चिन्ह बताया। राठौड़ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता चुनाव के समय मंदिर-मंदिर जाकर वोट बटोरते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनके असली रंग सामने आ जाते हैं।

मंदिर में प्रायश्चित की मांग

राठौड़ ने डोटासरा को सुझाव दिया कि वे मुरलीवाले के बारे में अपने परिवार में चर्चा कर लें और गांव के ठाकुर जी के मंदिर जाकर स्थिति सुधार लें। भाजपा ने मांग की है कि डोटासरा जन्माष्टमी के दिन कृष्ण मंदिर में जाकर अपने पाप का प्रायश्चित करें और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगें।

भाजपा का यूपीएस स्कीम का स्वागत

केंद्र सरकार ने नई पेंशन स्कीम यूपीएस की घोषणा की है, जिसे भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का मास्टर स्ट्रोक बताया। प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने इसे मोदी सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय करार देते हुए स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और सह प्रभारी विजया राहटकर ने भी नई पेंशन स्कीम को कर्मचारी कल्याण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

Updated on:
26 Aug 2024, 12:56 PM IST
Published on: