दलितों और आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए भाजपा ने हाल ही में नई घोषणा की है।
जयपुर ।
दलितों और आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए भाजपा ने हाल ही में नई घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया और कार्यकर्ताओं को एक जुटता का संदेश दिया। इसी बीच भाजपा पार्टी ने दलित और आदिवासी समुदायों से सम्पर्क करने के लिए नई योजना के तहत "ग्राम स्वराज अभियान" शुरू करने की घोषणा की। इस योजन के तहत पार्टी हर क्षेत्र के दलित समुदायों से सम्पर्क बना कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
इस योजना के तहत पार्टी करेगी दलितों से संपर्क
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर नई घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी दलित और पिछड़े समुदायों के लोगों से सम्पर्क करने के लिए 'ग्राम स्वराज अभियान' शुरू करने जा रही है। बीजेपी इस योजना को बहुत ही बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी में है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा के नेता 20 हज़ार से ज्यादा गांवों में जा कर लोगों से सम्पर्क करेगी और सरकारी योजनाओं का जायज़ा भी लेगी।
पार्टी की बढ़ेगी दलितों तक पहुंच
बताया जा रहा है कि बीजेपी की इस ख़ास योजना का मक़सद हाल ही में लगे एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों को कमजोर करने के आरोपों के बाद दलित समुदाय तक पार्टी की पहुंच बढ़ाना हो सकता है। पार्टी इस योजना के तहत दलित वर्गों से अपनी दूरियां कम करने का प्रयास कर सकती है।
अम्बेडकर जयंती से होगी शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस योजना को लागू करने के आदेश दे दिए है। यह योजना 14 अप्रेल अम्बेडकर जयंती से शुरू होने जा रही है। योजना 14 अप्रेल से 5 मई तक चलेगी। जिसमे पार्टी के सभी कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्र में जाकर गांव के लोगो से मिलेंगे और समस्याओं का सुलझारा करेंगे।