2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज होगी विद्यालय प्रबंध समिति की बैठकें

जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
elementary education

elementary education

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद् ने प्रारंभिक शिक्षा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रवेशोत्सव के द्वितीय चरण में नामांकन के आवंटित लक्ष्यों को शत प्रतिशत पाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए संस्था प्रधानों को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक 23 जून को आयोजित कर सदस्यों को नामांकन वृद्धि के प्रयास करने के निर्देश देने को कहा है। नामांकन लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा

प्रभावी मॉनीटरिंग व प्रतिदिन समीक्षा के लिए हर ब्लॉक व जिला कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे।

प्रथम चरण में नहीं हई लक्ष्य पूर्ति

राज्य की स्कूलों में चले प्रथम चरण के प्रवेशोत्सव में सरकारी स्कूलों में नामांकन वृद्धि संतोष जनक नहीं रही है कई जिलों में तो पिछले शैक्षणिक सत्र से भी कम नामांकन होने पर विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए द्वितीय चरण में इसकी पूर्ति करने के गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।