जयपुर

दुबई में बना भव्य हिंदू मंदिर, दशहरा पर अनावरण की तैयारी

आस्था अपार : 16 देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ ज्ञान कक्ष और कम्युनिटी हॉल एक बार में 1,000 से 1,200 भक्त कर सकेंगे पूजा-पाठ
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2022, 1:37 AM IST
दुबई में बना भव्य हिंदू मंदिर, दशहरा पर अनावरण की तैयारी
दुबई में बना भव्य हिंदू मंदिर, दशहरा पर अनावरण की तैयारी

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में भव्य हिंदू मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। दशहरा के मौके पर चार अक्टूबर को इसका अनावरण किया जाएगा और पांच अक्टूबर को मंदिर के दरवाजे जनता के लिए खोल दिए जाएंगे।
मंदिर में 16 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखी गई हैं। एक ज्ञान कक्ष और बाहरी गतिविधियों के लिए कम्युनिटी हॉल भी बनाया गया है। वहां श्रद्धालु पूजा-पाठ कर सकेंगे। यह मंदिर जेबेल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में है। इस इलाके में पहले से गुरुद्वारा, हिंदू मंदिर और कई चर्च हैं। सिंधु गुरु दरबार मंदिर के ट्रस्टी राजू श्रॉफ के मुताबिक चार अक्टूबर को मंदिर के उद्घाटन समारोह में संयुक्त अरब अमीरात सरकार के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस दौरान पूजन अनुष्ठान भी होंगे। सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी इस मदिर का विरोध कर रहे हैं, जबकि हिंदू समुदाय के लोग यूएई के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

भक्तों के लिए दो चरणों में खोला जाएगा
भक्तों के लिए मंदिर को दो चरणों में खोला जाएगा। पहले चरण में सिर्फ पूजा स्थल खुलेगा। दूसरा चरण मकर संक्रांति पर 14 जनवरी से शुरू होगा। उस दिन ज्ञान कक्ष और सामुदायिक सेंटर खोला जाएगा। मंदिर में शादी समारोह, हवन और निजी कार्यक्रम भी किए जा सकेंगे। मंदिर सुबह 6 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। मंदिर में एक बार में 1,000 से 1,200 भक्त पूजा कर सकेंगे।

दिवाली, नवरात्रि पर समारोह
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर के अधिकारियों ने क्यूआर-कोड आधारित स्लॉट बुकिंग सिस्टम बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि लोग दिए गए स्लॉट पर मंदिर आ सकते हैं। यह कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल का हिस्सा है। मंदिर में दिवाली और नवरात्रि पर विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Updated on:
10 Aug 2022, 1:37 AM IST
Published on: