जयपुर

सरकार के साथ हुई वार्ता विफल, गुर्जरों ने दिया सोमवार तक का अल्टीमेटम

गुर्जरों के साथ रविवार को सरकार के साथ हुई वार्ता विफल रही। गुर्जर एक प्रतिशत आरक्षण पर अड़े हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 4:44 PM IST
kirodi singh

जयपुर। गुर्जरों के साथ रविवार को सरकार के साथ हुई वार्ता विफल रही। गुर्जर एक प्रतिशत आरक्षण पर अड़े हैं। तय समय तक भी आरक्षण के आदेश नहीं निकलने से खफा गुर्जरों ने ऐलान कर दिया कि सोमवार शाम तक आदेश नहीं निकले तो प्रधानमंत्री का विरोध किया जाएगा।

वहीं सरकार का दावा है कि वार्ता अच्छे वातावरण में हुई है, आदेश सोमवार को जारी हो जाएंगे। यह बैठक पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड की अध्यक्षता में हुई। इसमें गुर्जरों की ओर से किरोड़ी सिंह बैंसला,हिम्मत सिंह गुर्जर,शैलेंद्र सिंह समेत गुर्जर समाज के प्रतिनिधि थे।

वहीं सरकार की ओर से मंत्री अरूण चतुर्वेदी,वासुदेव देवनानी व सम्बंधित विभागों के अधिकारी थे। गुर्जरों की सरकार से इस बात की नाराजगी थी कि जो समझौता हुआ था उसके मुताबिक एमबीसी के 1 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पूरी तरह से गुर्जरों को नहीं मिला। इसके अलावा दर्ज आपराधिक मामले भी वापस लेने का वायदा पूरा नहीं हुआ।

शिक्षकों की जो भर्तियां हुई उन सभी को प्रतिबंधित जिलों में तैनात कर दिया। बैठक के बाद किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि सरकार ने समझौता पूरा नहीं किया। मंत्रियों ने सोमवार शाम पांच बजे तक का समय मांगा है।

इस दौरान आदेश नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री का विरोध करने के मुद्दे पर कहा कि इसकी रणनीति सोमवार बाद तैयार की जाएगी।

उल्ललेखनीय है कि अब तक अलग आरक्षण की मांग करने वाले गुर्जर नेताओं ने इस बार या तो आरक्षण देने या ओबीसी का वर्गीकरण करने की मांग की और 23 मई से आंदोलन करने की घोषणा की थी। लेकिन इससे पहले ही सरकार ने गुर्जर नेता कर्नल किरोडी सिंह बैंसला को वार्ता के लिए बुलाया और वार्ता के बाद 19 मई को सरकार का गुर्जर नेताओं से समझौता हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना