जयपुर

‘राजस्थान पत्रिका’ समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को पत्रकारिता का शीर्ष सम्मान आज

'राजस्थान पत्रिका’ समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय प्रेस परिषद पत्रकारिता के शीर्ष पुरस्कार 'राजा राम मोहन राय पुरस्कार’ से सम्मानित करेगी।

less than 1 minute read
Nov 16, 2019

जयपुर। 'राजस्थान पत्रिका’ समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय प्रेस परिषद पत्रकारिता के शीर्ष पुरस्कार 'राजा राम मोहन राय पुरस्कार’ से सम्मानित करेगी। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कोठारी को यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू देंगे।

प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों को दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा परिषद के अध्यक्ष जस्टिस चन्द्रमौली कुमार प्रसाद (रिटायर्ड) ने की। उन्होंने बताया कि विज्ञान भवन में होने वाले इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति नायडू होंगे। कार्यक्रम में सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल और श्रीलंका के 15 प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

भारतीय प्रेस परिषद ने बुधवार को पत्रकारिता में उत्कृष्ठता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें सबसे प्रतिष्ठित राजा राम मोहन राय के लिए गुलाब कोठारी को चुना गया। परिषद ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि प्रख्यात पत्रकार और 'राजस्थान पत्रिका’ समूह के प्रधान संपादक को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए ‘राजा राम मोहन राय पुरस्कार’ प्रतिष्ठित श्रेणी के लिए चुना गया है।” इस पुरस्कार के विजेताओं का चयन परिषद की ओर से गठित ज्यूरी ने किया है। ये पुरस्कार किसी वरिष्ठ पत्रकार को उसके क्षेत्र में जीवन भर के लिए किए कार्यों के लिए दिया जाता है। निर्णायक मंडल के फैसले को अंतिम माना जाता है।

Updated on:
16 Nov 2019 09:05 am
Published on:
16 Nov 2019 08:49 am
Also Read
View All