जयपुर

Guru Purnima Today : गुरु पूर्णिमा आज, देवस्थान विभाग प्रदेश के 200 संतों का करेगा ‘गुरु वंदन’ सम्मान

Guru Purnima Today : राजस्थान में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस अवसर पर देवस्थान विभाग प्रदेश के 200 संतों का ‘गुरु वंदन’ सम्मान करेगा।
less than 1 minute read
Guru Purnima Today Devsthan Department will honour 200 saints of Rajasthan with Guru Vandan
Guru Purnima Today : गुरु पूर्णिमा आज, देवस्थान विभाग प्रदेश के 200 संतों का करेगा ‘गुरु वंदन’ सम्मान

Guru Purnima Today : राजस्थान में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। आज गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के 200 संतों का राज्य सरकार की ओर से गुरु वंदन सम्मान किया जाएगा। देवस्थान विभाग की ओर से होने वाले आयोजनों में संतों के स्थलों पर जाकर सम्मान किया जाएगा।

संतों को भेंट में 3100 रुपए, श्रीफल और दी जाएगी मिठाई

सम्मान करने के लिए देवस्थान विभागीय अधिकारी संत-महंतों के मठों पर जाएंगे। प्रदेश में कुछ जगहों पर सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्रियों की मौजूदगी मठ-मंदिरों में रहेगी। कई जगहों पर जिला कलक्टर के प्रतिनिधि अधिकारी सम्मान करेंगे। गुरु वंदन प्रक्रिया में संतों को भेंट स्वरूप 3100 रुपए, श्रीफल, मिठाई दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -

200 संत-महंतों की सूची तैयार - देवस्थान विभाग आयुक्त

देवस्थान विभाग आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से गुरु वंदना के तौर पर संत-महंतों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश में करीब 200 संत-महंतों की सूची तैयार की गई है। देवस्थान विभागीय अधिकारी या जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के अभाव में जिला कलक्टर के प्रतिनिधि गुरु वंदन करने जाएंगे।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
21 Jul 2024 01:11 pm
Published on:
21 Jul 2024 01:11 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत