जयपुर

Weather Forecast : राजस्थान के इन जिलों में 11 जनवरी को ओलावृष्टि, मौसम विभाग का अलर्ट

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान की गिरावट हो रही है। मौसम तंत्र में आए बदलाव के कारण 14 शहरों का रात का पारा पांच डिग्री से नीचे आ गया।

less than 1 minute read
Jan 08, 2025

Rajasthan Weather Forecast : जयपुर। राजस्थान में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान की गिरावट हो रही है। मौसम तंत्र में आए बदलाव के कारण 14 शहरों का रात का पारा पांच डिग्री से नीचे आ गया। इसके अलावा फतेहपुर में रात का पारा शून्य डिग्री पर रेकॉर्ड हुआ। इसी प्रकार नागौर में 1.7 और माउंट आबू में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी प्रकार दिन और रात के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 48 घंटे के दौरान शीतलहर जारी रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी।

मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 10 जनवरी बाद सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियां होंगी। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

सुबह-शाम ठिठुरन, रात का पारा छह डिग्री दर्ज

राजधानी जयपुर में सुबह-शाम के बाद सर्दी असर दिखा रही है। दोपहर को धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिली। बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले दो दिन मौसम साफ रहेगा।

Published on:
08 Jan 2025 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर