5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG 2026: चूक मत जाना, आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च, 3 मई को होगी परीक्षा

medical admission: आवेदन जारी, 10-12 मार्च तक मिलेगा करेक्शन का मौका। करीब 24 लाख छात्र देंगे NEET UG 2026, अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन की सलाह।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 05, 2026

NEET UG 2025 Score and Cut Off

NEET UG (Photo: Patrika)

NEET 2026 Exam Date: जयपुर. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। 10 से 12 मार्च के बीच आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

परीक्षा 3 मई को प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 24 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि प्रश्नपत्र संतुलित और स्तरीय होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों की वास्तविक प्रतिभा का आकलन हो सके। अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है।

समय पर तैयारी और सही रणनीति से ही सफलता संभव है, इसलिए विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करें।