जयपुर

जयपुर में दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, महिला का नग्न अवस्था में अधजला शव मिला, मचा हड़कंप

Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कानोता में एक महिला का नग्न अवस्था में अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Feb 02, 2025
Jaipur-crime-news

जयपुर। राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कानोता थाना क्षेत्र में महिला का नग्न अवस्था में अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक कानोता थाना क्षेत्र में भटेसरी गांव के पास देर रात महिला का जला हुआ शव मिला। महिला के शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले लोगों को मौके से दूर किया और फिर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल की टीम ने मौके से कई अहम सबूत एकत्रित किए है।

महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से को ही जलाया

पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से को ही जलाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि महिला की हत्या कहीं और की गई और फिर शव के दूसरी जगह लाकर जला दिया गया।

महिला की दूसरे दिन भी नही हो पाई पहचान

मृतका की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों में भी सूचना भिजवाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किसी थाने में महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है क्या? वहीं, पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Updated on:
02 Feb 2025 12:41 pm
Published on:
02 Feb 2025 12:32 pm