जयपुर

राजस्थान चुनाव में राजनीतिक गुल भी खिला सकता है हनुमान बेनीवाल फैक्टर

दस सीटों में से तीन में मुस्लिम मतदाता निर्णायक रहते हैं। लेकिन इन सीटों पर कांग्रेस की चिंता ध्रुवीकरण से नुकसान की है।
less than 1 minute read
Oct 20, 2018
hanuman beniwal

नागौर जिले की दस सीटों में से तीन में मुस्लिम मतदाता निर्णायक रहते हैं। लेकिन इन सीटों पर कांग्रेस की चिंता ध्रुवीकरण से नुकसान की है। वहीं भाजपा के सामने सभी सीटों पर सबसे बड़ी चुनौती एंटी इंकबेंसी व एससी-एसटी एक्ट के बाद हुए जातीय आंदोलन से नुकसान की है। निर्दलीय हनुमान बेनीवाल का गृह जिला है, उनका सभी सीटों पर असर देखने को मिल सकता है।

नागौर की 10 में से 9 सीट पर भाजपा काबिज है। प्रदेश के दो मुस्लिम विधायक, नागौर से हबीबुर्रहमान व डीडवाना से केबिनेट मंत्री यूनुस खान नागौर जिले से हैं। बतौर मंत्री खान ने विकास भी खूब करवाया है पर तीन तलाक और मॉब लिंचिंग की घटनाओं का असर नागौर, डीडवाना व मकराना सीट पर हो सकता है। डेगाना विधायक अजय सिंह किलक सहकारिता मंत्री हैं, किसानों की कर्ज माफी उनके विभाग ने ही की है। जिले में बछड़ों के परिवहन पर रोक बड़ा मुद्दा बना है। चुनाव में दोनों मंत्रियों की साख भी दावं पर लगी हुई है। इसके अलावा हनुमान बेनीवाल फैक्टर राजनीतिक गुल खिला सकता है।

हर बार बदलते हैं चेहरे
अजमेर संभाग वह संभाग है, जहां किसी एक जाति या एक नेता का वर्चस्व नहीं है। सभी सीटों का अपना अलग गणित है और जातिगत समीकरण भी अलग हैं। शहरी सीटों को छोड़ दें तो ग्रामीण अंचल की सीटों पर लगातार एक ही पार्टी का या एक ही व्यक्ति लगातार विधायक नहीं बनता। जनता हर बार चेहरे बदल देती है। शहरी सीटों पर जो जीत रहेे हैं, उनकाा भी ऐसा नहीं है कि अन्य सीटों पर वर्चस्व हो।

Published on:
20 Oct 2018 02:57 pm
Also Read
View All
राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग