6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway Crossing Closed: घर से निकलने से पहले जान लें, जयपुर में 7 मई को बंद रहेगा यह रेलवे फाटक

Railway Gate Closure: जयपुर में गुरुवार को यातायात प्रभावित रहेगा, क्योंकि रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते समपार फाटक संख्या-214 (सीबीआई फाटक) को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 06, 2026

railway crossing Jaipur

Photo AI

Traffic Alert Jaipur: जयपुर. जयपुर में गुरुवार को यातायात प्रभावित रहेगा, क्योंकि रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते समपार फाटक संख्या-214 (सीबीआई फाटक) को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार खातीपुरा और जगतपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित यह फाटक 7 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा इस अवधि में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिससे ट्रेनों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित हो सके। फाटक बंद रहने के दौरान आमजन और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

रेलवे ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय के दौरान इस मार्ग से गुजरने से बचें। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क रहेगा।

Indian Railways update: रेलवे ने राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत

Summer Special Train: जयपुर. गर्मी की छुट्टियों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सुल्तानपुर से साबरमती के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है, जिससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04216, सुल्तानपुर–साबरमती साप्ताहिक स्पेशल 17 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक कुल 9 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 4 बजे सुल्तानपुर से रवाना होकर शाम 7:40 बजे जयपुर पहुंचेगी और 7:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:20 बजे साबरमती पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04215, साबरमती–सुल्तानपुर स्पेशल 18 मई से 13 जुलाई 2026 तक हर सोमवार को चलेगी। यह सुबह 8:50 बजे साबरमती से रवाना होकर रात 11:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 11:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, आबूरोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें थर्ड एसी इकोनॉमी, साधारण श्रेणी और पावरकार शामिल हैं। रेलवे को उम्मीद है कि इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

सुल्तानपुर–साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (समर स्पेशल)

विवरणसुल्तानपुर → साबरमती (04216)साबरमती → सुल्तानपुर (04215)
संचालन अवधि17 मई 2026 – 12 जुलाई 202618 मई 2026 – 13 जुलाई 2026
कुल ट्रिप99
दिनप्रत्येक रविवारप्रत्येक सोमवार
प्रस्थान समय04:00 बजे (सुल्तानपुर)08:50 बजे (साबरमती)
जयपुर आगमन19:40 बजे23:30 बजे
जयपुर प्रस्थान19:50 बजे23:40 बजे
अंतिम गंतव्य आगमन07:20 बजे (अगले दिन, साबरमती)17:00 बजे (अगले दिन, सुल्तानपुर)
प्रमुख ठहरावलखनऊ, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, आबूरोड आदिलखनऊ, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, आबूरोड आदि
कुल डिब्बे2020
डिब्बों का प्रकार14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 साधारण, 2 पावरकार14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 साधारण, 2 पावरकार